एस डी एम ने फर्टिलाइजर की दुकानों का किया औचक निरीक्षण कर दिया निर्देश
खागा (फतेहपुर)उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने किसानों की आने वाली रवि फसल हेतु किशनपुर क्षेत्र के फर्टिलाइजर की दुकानों का औचक निरीक्षण कर सचेत किया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया

✍️रिपोर्टर हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश
खागा तहसील क्षेत्र के विजयीपुर ब्लाक अन्तर्गत किशनपुर व विजयीपुर की फर्टीलाइजर की दुकानों का निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि किसानों कि रवि की फसल को लेकर तहसील क्षेत्र के किशनपुर मैं दीपक ट्रेडर्स वाह विजयीपुर अंशु ट्रेडर्स की फ़र्टिलाइज़र की दुकानों का निरीक्षण किया गया है। और इन्होंने बताया कि दुकान दारो के यहां खाद की बोरियों का स्टाक चेक किया गया है।कि कितना स्टाक है ।

और रजिस्टर में अंकित है या नहीं।तथा इन्होंने रेट लिस्ट चेक करते हुए बताया कि सरकार द्वारा किसानों को निर्धारित रेट से खाद मिल रही है या नहीं। और इन्होंने दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि किसानों को रवि फसल हेतु फर्टिलाइजर के सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या नही आनी चाहिए। और किसी भी प्रकार की ओवरफिडिंग न की जाए। और किसानों को ही फर्टिलाइजर उपलब्ध करवाया जाय।



Subscribe to my channel