
रिपोर्टर दीपक कुमार मुज़फ़्फ़रपुर बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का है अभियान महिलाओं को मिले रोजगार । जीविका दीदियों को मिला पुलिस वर्दी सिलाई की जिम्मेवारी।
मुज़फ़्फ़रपुर ! बिहार के महिलाओं को रोजगार दिए जाने मेे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का प्रयास लगातार जारी है ,आज पुलिस महानिदेशक श्री राजविंदर सिंह भट्टी ने जीविका दीदियों द्वारा पुलिस वर्दी सिलाई केंद्र का उद्घाटन किय , इसमें पुलिस मुख्यालय के अधिकारी मौजूद थे,
महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी यह सकारात्मक पहल है,यह सिलाई केंद्र राजगीर में जीविका दीदीयों द्वारा संचालित पुलिस वर्दी सिलाई एवं सामग्री बिक्री केन्द्र का उद्घाटन किया गया। बिहार में पहली बार पुलिस वर्दी की सिलाई जीविका दीदीयों द्वारा की जाएगी। इससे महिलाओं में खुशी का भाव झलक रहा है।



Subscribe to my channel