राजस्थानराज्य

Rajasthan News होली पर शहर में नए रंगों का ट्रेंड: होली पर इस बार बाजार में ऑर्गेनिक फ्रूट फ्लेवर्ड गुलाल, स्किन पर नहीं पड़ेगा इसका इफेक्ट

रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

होली पर इस बार शहर में नए रंगों का ट्रेंड देखने को मिलेगा। इस होली ऐसे रंग भी बाजार में आ रहे हैं जो त्वचा के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं हैं। सीकर शहर में होली पर रंग-गुलाल की करीब 100 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें सजेंगी। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी गुलाल व पिचकारियों के नए-नए विकल्प लाए हैं। जिनमें हेल्थ फ्रेंडली फ्रुट फ्लेवर्ड रंग सबसे खास हैं। रंगों से साथ ही बाजार में इस बार होली पर पहनने के लिए सफेद रंग के स्लोगन लिखी टी-शर्ट भी है, जो अलग-अलग रेंज में है। हर साल की भांति इस बार भी अरारोट से बनी गुलाल का क्रेज ज्यादा रहेगा। बाजार में आईएसआई मार्क की पिचकारियां भी आई हैं, जिनमें बेहतर क्वालिटी का प्लास्टिक है। इन्हें छोटे बच्चे भी यूज कर सकते हैं।
चीनी पिचकारियों से किया किनारा:

व्यापारी पुनित डोकवाल का कहना है कि कोविड के बाद से ग्राहकों ने चीनी पिचकारियों से किनारा कर लिया था, बाजार में व्यापारियों के पास जो स्टॉक था वो भी अब खत्म सा है। वहीं कई भारतीय कंपनियों ने पिचकारियों में एक से एक उत्पाद उतारे है। बाजार से चीनी पिचकारी नहीं दिख रही गुलाल व पिचकारियों की ये है कीमत, नारंगी, स्ट्रोबेरी, एपल और कीवी फ्लेवर: 100 से 150 रुपए प्रति केन ।
गुलाल व पिचकारियों की ये है कीमत

• अरारोट गुलाल 7 रंगों में: 15 रुपए 80 ग्राम, भाव 80 रुपए में आधा किलो ।

• आर्गेनिक गुलाल 4 रंगों में 100 से 150 रुपए प्रति केन मिल रहा है।

• फ्रूट गुलाल अंगूर, नारंगी, स्ट्रोबेरी, एपल और कीवी फ्लेवर: 100 से 150 रुपए प्रति केन ।

• फनी फोक 5 रंगों में: 80 से 100 रुपए केन ।

• आईएसआई मार्का पिचकारी प्रति पिचकारी के भाव 200 से 700 रुपए हैं।

• सामान्य पिचकारी: 10 से 400 रुपए।

• गुलाल गन पिचकारी: 250 से 400 रुपए।

• अनब्रेकेबल पिचकारी: 100 से 150 रुपए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button