Jammu & Kashmir News पुंछ में बड़े नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
भारी मात्रा में हेरोइन, नकदी, हथियार बरामद : एडीजीपी

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
जम्मू, पुंछ में एक बड़े नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने कहा कि पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रग पेडलर के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन, नकदी, पिस्तौल और एसएलआर के राउंड बरामद किए। एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा, “पुंछ में रफी ढाना उर्फ रफी लाला के घर से भारी मात्रा में सात किलो हेरोइन और दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।” तलाशी अभियान में सात राउंड एसएलआर भी बरामद किया गया है। रफी धाना को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था। वह ड्रग तस्कर है और पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब रहता है। यह छापेमारी कुछ खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। इंस्पेक्टर सुनील के नेतृत्व में पुंछ पुलिस की टीम, एनसीए और सीआरपीएफ ने विशिष्ट इनपुट विकसित करने के बाद रफी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सात किलो हेरोइन, करीब दो करोड़ नकद, एक पिस्टल के साथ एक मैगजीन, दस राउंड के साथ सात राउंड एसएलआर बरामद किया गया। खबर लिखे जाने तक मजिस्ट्रेट और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में छापेमारी जारी थी. एडीजीपी ने कहा, “पंजाब स्थित नशीले पदार्थों के तस्करों के साथ इस मॉड्यूल की सांठगांठ की जांच की जा रही है।”

Subscribe to my channel