जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News अवंतीपोरा एनकाउंटर में शहीद हुए आर्मी जवान की याद में कैंडल मार्च निकाला गया

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
पुलवामा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा गांव में शुक्रवार शाम को शहीद सिपाही पवन कुमार की याद में कैंडल लाइट मार्च निकाला गया. गांव के चौराहों से निकाले गए कैंडल मार्च में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया।
पिछले मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के पदगामपोरा इलाके में हुई एक मुठभेड़ में 55 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही पवन कुमार शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी, अकीब मुश्ताक भट और एजाज अहमद भट मारे गए। पुलिस ने कहा कि वे पुलवामा के अचन गांव में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल थे।

Subscribe to my channel