Rajasthan News नीमकाथाना में वन विभाग की कार्रवाई: हरी लकड़ियों का परिवहन करते 4 वाहनों को किया जब्त, राजस्थान से बाहर जा रही थी लकड़ियां
नीमकाथाना वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरी लकड़ियों का परिवहन करने वालों पर शिकंजा कस दिया हैं। हरी लकड़ियों का परिवहन करते हुए 4 वाहनों को जब्त किया हैं।

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रवन कुमार बाजिया ने बताया कि अवैध रूप से हरी लकड़ी का परिवहन करने केखिलाफ अभियान चला रखा है। अभियान के तहत फोरेस्टर रवि सिंह भाटी ने 4 वाहनों को जब्त किया हैं। चारों वाहनों पर राजस्थान वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। गैर वानिकी गतिविधियों पर कार्यवाही के लिए अभियान जारी रहेगा। वन विभाग के द्वारा कुछ पहले भी अवैध लकड़ी का परिवहन करते हुए दो टैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया था। फोरेस्टर रवि सिंह भाटी ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान चार वाहनों पर कार्यवाही की गई जिसमें दो वाहन राजस्थान से बाहर हरी लकड़ियों का परिवहन किया जा रहा था और दो वाहन प्रजातियों की लकड़ियों का परिवहन कर रहे थे।
फॉरेस्टर भाटी ने बताया की मय टीम के साथ रवाना हुए एवं अवैध रूप से हरी लकड़ी का परिवहन करते हरी लकड़ियों से भरे 4 वाहनों को पकड़ कर जब्त किया गया। जानकारी के वन विभाग के अधिकारियोंव कर्मचारियों को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन वन कर्मचारियों ने वाहनों को पकड़े लिया चारों वाहनों को नीमकाथाना वन रेंज में लाया गया जहां राजस्थान वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अवैध लकड़ियों के परिवहन के खिलाफ वन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

Subscribe to my channel