जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News राजौरी में बस पलटने से 2 की मौत, 12 घायल

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर राजौरी जिले के केवल मोड़ पर गुरुवार सुबह एक मिनीबस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के केवल मोड़ के पास एक मिनीबस पलट गई, जिससे कम से कम 14 लोग घायल हो गए। प्रखंड चिकित्सा अधिकारी कांडी डॉ इकबाल मलिक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी में 14 घायलों को भर्ती कराया गया, लेकिन उनमें से दो ने दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि 12 घायलों में से दो को जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी रेफर किया गया है मृतकों की पहचान केवल निवासी शकील अहमद और कंडी निवासी बदर हुसैन के रूप में हुई है।

Subscribe to my channel