ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : जनता दरबार में ने उपायुक्त सुनी फरियाद, बुजुर्ग की राशन समस्या का समाधान

पत्थलगड्डा के 63 वर्षीय लाभुक का कराया लंबित केवाईसी, मिला तत्काल राशन

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए चतरा जिला प्रशासन का जनता दरबार एक बार फिर कारगर साबित हुआ। चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।जनता दरबार के दौरान पत्थलगड्डा प्रखंड के बरवाडीह निवासी 63 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल रौफ ने उपायुक्त से शिकायत की कि राशन कार्ड होने के बावजूद उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी को तत्काल जांच का आदेश दिया। जांच में सामने आया कि लाभुक का केवाईसी लंबित होने के कारण राशन वितरण रुका हुआ था। उपायुक्त के निर्देश पर मौके पर ही लाभुक का केवाईसी पूर्ण कराया गया और समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

इससे अब्दुल रौफ को तुरंत राशन मिलने का रास्ता साफ हो गया। समस्या के समाधान पर अब्दुल रौफ ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा की और संबंधित विभागों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी रितेश कुमार को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया जाए और उनके निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाए। जिला प्रशासन द्वारा हर मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर सीधे जनता दरबार में आ सकता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button