राजस्थानराज्य

Rajasthan News उप जिला कलेक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनी, किया हाथों-हाथ समाधान

✍️रिपोटर हड़मानराम पाटोदी बाड़मेर राजस्थान

जोधपुर जिले की तहसील सेखाला, ग्राम पंचायत केतू कला में आज गरूवार को आमजन की परिवेदनाओं,स्तरीय जनसमस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये जनसुनवाई व्यवस्था रखी गई निर्देशानुसार उप जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के लिये यह व्यवस्था सुनिश्चित की है उप जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का कहना है कि जनसुनवाई के दौरान बिजली, पानी, सदक, दस्तावेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ, सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रता जिससे संबंधित लाभ के प्रकरणों का लघु निस्तारण करते हुए सीमाओं को राहत प्रदान की जानी चाहिए। साथ में उन्होंने कहा कि जनसुवाई के सभी प्रकरणों को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज करते हुए व्यक्तियों को नियमानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई के लिये ग्राम विकास अधिकारी तथा सरपंच जनप्रतिनिधि जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित रहकर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रकरणों की सूची संधारित कर अगली जनसुनवाई के दौरान पूर्व के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा व निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। जनसुनवाई की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति और जिला स्तर पर होनी वाली जनसुनवाई के लिये संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया है। प्रत्येक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button