
रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान
राज्यव्यापी आह्वान पर आज वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना व आम सभा की । आम सभा को संबोधित करते हुए वकीलों ने कहा कि पिछले काफी दिनों से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं। आज न्याय दिलाने वालो को अपने हक की बात को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है । आम सभा को बार संघ अध्यक्ष कुलदीप भादू , प्रीतम सिंह गिल, राजाराम धारणिया, परविंदर विश्नोई, रवि मालिया, रणवीर विश्नोई, वेद ठंडी, किशोर बारूपाल, सोहन वर्मा, बंसी लाल, परमजीत मेहरा , संजय कलीराना, जगदीश जोशी, संदीप जोशी, सहित वकीलों ने संबोधित किया। वकीलों ने कानूनगो दिनेश सती को रायसिंहनगर तहसील कार्यालय में लगाए जाने का विरोध किया। धरना व आम सभा में बडी संख्या में वकील उपस्थित रहे। वही वकीलों के आन्दोलन को स्टांप वेंटर, अर्जयनवीस आदि ने समर्थन दिया

Subscribe to my channel