अपराधझारखंडराज्य

Jharkhand News 30 से अधिक साइबर फ्रॉड करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार*

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिले एवं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक 30 से अधिक फ्रॉड करने वाले तीन साइबर अपराधियों को आज धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय – १ अमर कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोलाकुसमा से एक भाड़े के फ्लैट में रहने वाले टुंडी के अनिल कुमार महतो व सूरज कुमार मंडल तथा मनियाडीह के दीपक कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी उक्त फ्लैट में स्टूडेंट बनकर रहते थे।

उनके पास से दो कीमती लैपटॉप, दो आईफोन सहित 11 मोबाइल फोन, भारी मात्रा में सिम कार्ड व अलग अलग बैंक के एटीएम कार्ड बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है जिनकी खोजबीन के लिए पुलिस प्रयासरत है। अपराधी कभी फोन करके, लिंक भेजकर, बिजली बिल बकाया के नाम पर, एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर मांग कर, ऑनलाइन शॉपिंग सहित विभिन्न माध्यम के साइबर क्राइम में संलिप्त थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button