
रिपोर्टर रामप्रताप शर्मा श्री विजयनगर जिला श्रीगंगानगर राजस्थान
श्रीविजयनगर,कस्बे के दौरे पर आए श्रीगंगानगर पुलिस कप्तान परिस देशमुख से पत्रकार संघ ने मुलाकात की। नवनियुक्त एसपी के पहली बार श्रीविजयनगर पहुंचने पर पत्रकार संघ की ओर से गुलदस्ता भेंट कर व शोल ओढ़ाकर एसपी का स्वागत किया गया। पत्रकार संघ ने एसपी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम मांगपत्र सौंपकर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की इस मौके पर पत्रकार जय किशन सिंधी,मदन छाबड़ा, कमल मिड्ढा, सतनाम सिंह औलख, लविश शर्मा, रामप्रताप शर्मा वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Subscribe to my channel