
रिपोर्टर अंकित शर्मा जीलो सीकर राजस्थान
पाटन क्षेत्र के ग्राम गांवली निवासी दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभू दयाल मीणा के बेटे दीपक कुमार को दिल्ली पुलिस ने एएसआई पद पर नियुक्ति दी है। सोमवार को दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारियों ने शहीद शंभू दयाल के बेटे दीपक को नियुक्ति पत्र सौंपा। आपको बता दे कि शंभू दयाल मीणा दिल्ली के मायापुरी थाने में तैनात थे। 4 जनवरी को एक महिला की कॉल पर एक मोबाइल स्नेचर को गिरफ्तार कर थाने लेकर आ रहे थे। इसी दौरान बदमाश ने कपड़ों में छुपा कर लाए चाकू से शंभू दयाल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शंभू दयाल के गर्दन, कमर और पेट पर गहरे घाव लगे। अचानक हुए हमले से शंभू दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में भी बदमाश को छोड़ा नहीं पकड़े रखा। जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शंभू दयाल की पार्थिव देह जब उनके पैतृक गांव पहुंची तो उनके सम्मान में क्षेत्र के लोगों ने 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया था। जिसके बाद 8 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदकेजरीवाल ने एएसआई के दिल्ली निवास पर जाकर उनकी पत्नी को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा था।

Subscribe to my channel