
रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
सीकर के गुंगारा गांव में सीएचसी को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों ने मंगलवार को सीकर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट के बाहर पड़ाव शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सीएचसी को नए भवन में शिफ्ट करने के आदेश जारी नहीं होते है। तब तक उनका कलेक्ट्रेट के बाहर पड़ाव जारी रहेगा। संयोजक अनिल धींवा ने बताया कि गांव की सीएचसी को नए भवन में शिफ्ट करने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 42 दिनों से सद्बुद्धि यज्ञ कर रहे हैं। 9 फरवरी को ग्रामीणों ने सीकर में तिरंगा यात्रा भी निकाली। उस दौरान कलेक्टर डॉ. अमित यादव और सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने लिखित आदेश की कॉपी देकर कहा था कि 20 फरवरी तक सीएचसी का पूरा सामान नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। अगले 3 दिनों में सीएचसी नए भवन में शुरू हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कलेक्टर डॉ. अमित यादव से मिलने पहुंचे तो कहा गया कि गांव के लोग नहीं चाहते कि सीएचसी भवन को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए। चाहे तो वोटिंग करवा कर देख लो। अब ग्रामीणों ने सीकर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

Subscribe to my channel