
रिपोर्टर अंकित शर्मा जीलो सीकर राजस्थान
सीकर शहर के सिल्वर जुबली रोड स्थित रानी महल में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीकर का जिला छात्र सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, शोर्य जैमन, अर्जुन तिवाड़ी, राजू गुर्जर, कानाराम जाट, नीतीश चौधरी, तेजकरण कुल्हरी सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीकर में शोभायात्रा भी निकाली। एबीवीपी प्रवक्ता अर्जुन तिवाड़ी ने कहा कि देश का संविधान लागू होने के 1 साल पहले से ही विद्यार्थी परिषद काम कर रहा है। देश में जब दूसरा आपातकाल लगा तो भी विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों युवा आंदोलन में शामिल हुए। नतीजा यह निकला कि इंदिरा सरकार गिरी। इसके बाद देश में कॉमनवेल्थगेम, 2G स्पेक्ट्रम, सहित कई घोटाले हुए। इन सभी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगातार आंदोलन जारी रखा और भ्रष्टाचार फैलाने वाले लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
तिवाड़ी ने कहा कि 2007 में जब भारत में बांग्लादेश से घुसपैठ शुरू हुई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चिकननेक आंदोलन शुरू किया। विद्यार्थी परिषद के लाखों कार्यकर्ता दिन रात घुसपैठ रोकने मेंलगे रहे। अंततः बांग्लादेशी घुसपैठ रुकी। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों ने खुद यह ने कहा कि विद्यार्थियों का एक बड़ा झुंड यहां आया था उसकी बदौलत ही घुसपैठ रुकी। तिवाड़ी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के आंदोलनों का ही नतीजा है कि केंद्र की सत्ता से यूपीए सरकार का सफाया हो चुका है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जयपुर प्रांत मंत्री शोर्य जैमन ने कहा कि आज जिला सम्मेलन हुआ। हालांकि इस बार विद्यार्थी परिषद को शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद भी हमने यात्रा निकाली। जय मैंने कहा कि विद्यार्थी परिषद बेरोजगारों और युवाओं की आवाज को हमेशा बुलंद करने का काम करेगा।

Subscribe to my channel