
रिपोर्टर मीना देवी मनोहर थाना झालावाड़ राजस्थान
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग झालावाड़ के द्वारा ब्लॉक मनोहरथाना में पंचायत समिति मनोहर थाना में की एक दिवसीय राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कि गईl जिसकी अध्यक्षता (PA- SDM) सन्तोष कुमार मीणा, के द्वारा की गई l उनके द्वारा कार्यशाला में राजीव गांधी युवा वोलेंटियरस को किस प्रकार से कार्य करना है और सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक किस प्रकार पहुंचे इसके बारे मे बताया गया l
आरवाईएम सत्येन्द्र पाल नागर ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं आरवाईयम सत्येन्द्र पाल नागर ने ट्रैनिंग में आए हुई सभी वोलींटियर्स को राज्य सरकार की फ्लैगसिफ योजनाओं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, राजस्थान श्रमिक कार्ड योजना, मुख्यमंत्री सुकन्यादान योजना, पालनहार योजना, गार्गी पुरस्कार योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, कृषक जीवन साथी सहायता योजना, आदि की जानकारी दी गई योजनाओं का लाभ गरीब, असहाय, नि:शक्त जन व समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मिल सकें
विभाग के निम्न कार्मिक उपस्थित रहे सांख्यिकी विभाग से तेजपाल वर्मा, आरवाईयम सत्येन्द्र पाल नागर ,रघुनंदन लोधा, ओमप्रकाश लोधा, ब्लॉक सहायक कृषि अधिकार ललित मीणा, सूचना सहायक पियूष अग्रवाल, एफआरटी चन्द्र जीत जांगिड, सोमेश शर्मा, सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

Subscribe to my channel