राजस्थानराज्य

Rajasthan News कलक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिए निर्देश

अजीतगढ़ पीएमओ की थपथपाई पीठ

रिपोर्टर अंकित शर्मा सीकर राजस्थान

अजीतगढ़ जिला कलक्टर अमित यादव ने शनिवार दोपहर अचानक नारायण दास राजकीय सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए। कलक्टर ने अस्पताल में ईमित्र खोलने, इंदिरा रसोई में गर्मी के मौसम को देखते हुए पंखे व कूलर लगाने एवं टिन शेड को ऊंची करने के निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा काउंटर चिरंजीवी योजना, विभिन्न वार्डो ऑपरेशन थिएटर लेबर रूम आईसीयू एक्सरा रूम ब्लड बैंक लेबोरेटरी, ईसीजी रूम दंत चिकित्सक चैंबर व निशुल्क जांच योजना अस्पताल में एयू फाइनेंस स्मॉल बैंक की और से 50 लाख की लागत से बनाई जा रही इमरजेंसी व मरीजों के बैठने के लिए जगह आदि को देखा। जिला कलक्टर ने पिछले निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सुधारने पर पीएमओ की पीठ भी थपथपाई। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़, ब्लॉक सीएमओ राजेश मंगावा, कार्यवाहक पीएमओ डॉ नितिन अग्रवाल, डॉ महेंद्र स्वामी, डॉ विजय सैनी, गिरदावर गजानंद समोता, पटवारी बलवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button