
रिपोर्टर नगेन्द्र कुमार झुंझुनू राजस्थान
चिड़ावा के युवक ने की आत्महत्या ।लड़की व उसके परिवार वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप। आत्महत्या करने से पहले युवक ने दोस्त को भेजी रिकॉर्डिंग। शहर के वार्ड नंबर 11 में युवक ने की आत्महत्या। घर पर पंखे से लटका मिला आयुष राजपूत, आत्महत्या करने से पहले दोस्त को भेजा वॉइस मैसेज। एक लड़की व उसके परिवार पर लगाए 15 लाख रुपए मांगने का आरोप। युवती व उसके परिवार जनों पर आयुष को झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप। मृतक आयुष के पिता अमर सिंह चौहान ने की कार्यवाही की मांग। आरोपी लड़की व उसके परिवार जनों पर की कार्रवाई की मांग। झुंझुनू के चिड़ावा कस्बे में सुसाइड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में परिवार जन प्रदर्शन कर रहे हैं। शव लेने से मना कर दिया है। परिवार जनों का आरोप है कि युवती के टॉर्चर के कारण आत्महत्या की है। आरोप है कि युवती के परिजन मृतक को रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में रखा गया है।

Subscribe to my channel