राजस्थानराज्य

Rajasthan News स्कूटी व बाइक भिड़ंत में तीन घायल, दो रैफर

रिपोर्टर अंकित शर्मा सीकर राजस्थान

रींगस कस्बे के खाटूश्यामजी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम स्कूटी व बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार संतोषपुरा निवासी अशोक पुत्र गोपाल मां कमली देवी को लेकर गोविंदगढ़ अस्पताल में खाना देने के लिए जा रहा था। दादिया रामपुरा मोड़ के पास अचानक सामने से आए स्कूटी सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक, कमली देवी व स्कूटी सवार देवपुरा कोटडी धायलान निवासी झावर पुत्र रिछपाल घायल हो गए। निजी एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया। अशोक व झाबर की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button