राजस्थानराज्य

Rajasthan News मौसमी बीमारियों के चपेट में आमजन सरकारी अस्पताल में लगातार पहुंच रहे हैं मरीज

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

रायसिंहनगर लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों के चपेट में लो लगातार आ रहे हैं इन्हीं मौसमी बीमारियों से लोग लगातार इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं वहीं सरकारी अस्पताल में भी अब मरीजों की कतार नजर आने लगी है गौरतलब है कि लगातार सर्दी खांसी जुकाम बुखार के मरीजों में इजाफा देखने को सामने आया है लगातार निजी अस्पतालों में भी अनेक लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. वही सरकारी अस्पताल में पर्ची काउंटर पर धीमी रफ्तार में मरीजों का दर्द लगातार बढा रहा है. पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को काफी देर तक लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है जिसके चलते मरीजों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार सरवर में गड़बड़ी भी मरीजों की परेशानी का कारण बन रही है. ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों ने बताया है कि घर से आने के बाद लाइन में भी एक-दो घंटे लग जाते हैं जिससे वहां पर बैठने में बहुत परेशानी होती है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button