
रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान
रायसिंहनगर ( सुमित शर्मा)आज दिनांक 24 फरवरी 2023 को राजूवास (बीकानेर) के अंतर्गत कार्यरत पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ के द्वारा दो दिवसीय वैज्ञानिक डेयरी फार्मिंग विषय पर आत्मा योजना द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मनाया गया जिसमें दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए डॉ. राजकुमार बेरवाल ने आए हुए मुख्य अतिथि सुभाष डूडी (उपनिदेशक आत्मा हनुमानगढ़) विशिष्ट अतिथि कृष्ण लाल झाझरिया, पवन सोनी का आभार व्यक्त कर तथा कार्यक्रम में सुभाष डूडी ने आत्मा परियोजना द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा प्रसार शिक्षा राजूवास में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण शिविरों के लिए पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ का आभार व्यक्त किया

डॉ. बेरवाल ने सभी पशुपालकों को सोशल मीडिया तथा पशु विज्ञान केंद्रो से जानकारी अर्जित करके पशुपालन में नए आयाम स्थापित करने को प्रेरित किया पशुपालकों को ऑर्गेनिक फार्मिंग तथा अजोला हरे चारे मिनरल मिक्सर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और केंद्र के डॉ मनीष कुमार सेन ने गाय भैंस के प्रसव के दौरान तथा उसके पश्चात रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया तथा पशुओं में पाचन संबंधी बीमारियां जैसे अल्कलॉसिस, एसिडोसिस, आफरा, पाइका, आंत्र शोध और अंत तथा बाहय परजीवी की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा पशुपालकों को गायों भैंसों में हर तीन माह पर कर्मी नाशक दवा देनी चाहिए और समय-समय पर टीकाकरण करवाना चाहिएं और पशुपालकों को जागरूकता रखनी चाहिएं जिससे हमारा पशुधन का स्तर और अच्छा हो सकता है शिविर के अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमशः नरेश शर्मा, सुनील बिश्नोई , बबीता रहे इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 42 पशुपालकों ने भाग लिया

Subscribe to my channel