
रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान
राय सिंह नगर नई धान मंडी के गेट के पास दिनदहाड़े एक युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण के मामले में हड़कंप मच गया.अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई. वही इस अपहरण के मामले में कुछ ही देर में खुलासा हो गया बताया जा रहा है. परिजन इस युवक को नशा मुक्ति केंद्र में ले जाना चाहते थे.जो नई धान मंडी के पास में फिल्मी स्टाइल में युवक को गाड़ी में डालकर ले गए. घटनाक्रम के अनुसार नई धान मंडी का गेट के पास अचानक 2 गाड़ियां रूकती है तथा लाठियों के दम पर एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाया जाता है.आसपास के लोगों ने इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया .जिसके बाद हरकत में आई पुलिस द्वारा जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई .कुछ देर में ही गाड़ी में गाड़ी के साथ युवकों की भी पहचान हो गई .जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. फिलहाल इस मामले में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है लेकिन भरे बाजार में लाठी-डंडों के सारे इस तरह युवक को ले जाना कहीं ना कहीं आसपास की दुकानों में सनसनी को पैदा कर गया. वारदात की सूचना ने पुलिस की भी अच्छी खासी परेड करवा दी. पुलिस थाने के एसआई ओमप्रकाश विश्नोई ने जानकारी देते बताया के मामले में तफ्तीश में सामने आया कि परिजन युवक को नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए लेकर गए हैं यह युवक नशे का आदी बताया जा रहा है जिसमें ससुराल पक्ष के लोग उसे गाड़ी में श्रीगंगानगर के एक नशा मुक्ति केंद्र में लेकर गए हैं तथा इस घटना का खुलासा होने के बाद नाकाबंदी को हटाया गया.

Subscribe to my channel