राजस्थानराज्य

Rajasthan News होटल में तोड़फोड़ व लूट का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

पलसाना. रीको क्षेत्र में तीन दिन पहले होटल में तोड़फोड़ और लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रानोली थानाधिकारी कैलाशचंद यादव ने बताया कि उदयपुरा निवासी भवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 20 फरवरी की रात को कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। बदमाशों ने रॉड व सरियों से होटल एवं होटल के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोपी होटल के गल्ले से 19 हजार रुपए,मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर आदि लूट कर ले गए। पुलिस ने मामले में मंडा स्टैंड निवासी नेमीचंद पुत्र लक्ष्मण राम जोगी को गिरफ्तार किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button