
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
सीकर. प्रदेश में इस समय प्याज की खुदाई की जा रही है और खरीददार नहीं मिलने से प्याज उत्पादक किसान खून के आंसू बहाने को मजबूर हैं। किसानों की इस परेशानी को देखते हुए गुरुवार को सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर डॉ. अमित यादव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि शेखावाटी में बम्पर उत्पादन होने के बावजूद किसानों को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान मेहनत से तैयार किए प्याज को औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने किसानों के इन हालात को और भंडारण के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं की है। सांसद ने बताया कि प्रदेश सरकार का यह नैतिक दायित्व है कि दूसरे राज्यों की तर्ज पर प्याज का समर्थन मूल्य कम से कम 15 गोरधन वर्मा, रुपए प्रति किलो तय कर सरकारी खरीद की व्यवस्था करे। ऐसा नहीं करने पर भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश farm जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक रतन जलधारी, प्रवक्ता ओपी बिजारणियां, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी आदिमौजूद रहे।

Subscribe to my channel