
रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान
रायसिंहनगर – विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही क्षेत्र की जनता द्वारा माकपा नेता कॉमरेड श्योपत मेघवाल का स्वागत व समर्थन करने वालों का सिलसिला जारी है
गांव 14PS में ग्रामीणों द्वारा किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम को सरोफा भेंट कर जोरदार स्वागत कर आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग व समर्थन का विश्वास दिलाया कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए हमेशा से जनता के बुनियादी सवालों को लेकर संघर्ष को जिंदा रखने का विश्वास दिलाया उन्होंने कहा कि गंगनहर व आईजीएनपी के सिंचित क्षेत्र में सरकारों ने हमेशा जनता की अनदेखी की है इसकी मुख्य वजह कमज़ोर नेतृत्व भी रहा है उन्होंने कहा कि बिना एकता व संघर्ष के नहरों में पानी तक नहीं चलता गांवों के विकास की बहुत दूर है मेघवाल ने कहा कि जनता की वाजिब मांगों को सड़क से विधानसभा के सदन तक लेकर जाने के लिए माकपा का एक एक कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है जनता को इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर आगे आना होगा इस मौके पर ग्रामीणों ने कॉमरेड श्योपत मेघवाल के संघर्षों की सराहना की व विधानसभा चुनाव में सहयोग व समर्थन का विश्वास दिलाया पंचायत समिति डायरेक्टर प्रतिनिधि माणक थालोड़ ने कहा कि माकपा की ओर बढ़ते जन समर्थन से स्पष्ट है कि हर वर्ग में जनता के लिए संघर्ष करने वालों के प्रति विश्वास बढ़ा है सुखवीर सिंह पन्नू फोजी, लखा सिंह बराड़, जसवीर सिंह शेरगिल, भूपेंद्रसिंह मान ज्ञानी, वीरेंद्र शेरगिल आदि साथ थे।


Subscribe to my channel