
रिपोर्टर मीना देवी बकानी झालावाड़ राजस्थान
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग झालावाड़ के द्वारा ब्लॉक बकानी के पंचायत समिति बकानी ब्लॉक की एक दिवसीय राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कि गईl जिसकी अध्यक्षता सहायक निर्देशक श्री विक्रम पोसवाल के द्वारा की गई l उनके द्वारा कार्यशाला में राजीव गांधी युवा वोलेंटियर को क्षेत्र में किस प्रकार से कार्य करना है और सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक किस प्रकार पहुंचे इसके बारे मे बताया गया l और सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के बारे में प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया गया एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई योजनाओं का लाभ गरीब, असहाय, नि:शक्त जन व समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मिल सकें
आरवाईयम श्री सत्येन्द्र पाल नागर ने ट्रैनिंग में आए हुई सभी वोलींटियर्स को राज्य सरकार की फ्लैगसिफ योजनाओं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, राजस्थान श्रमिक कार्ड योजना, मुख्यमंत्री सुकन्यादान योजना, पालनहार योजना, गार्गी पुरस्कार योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, कृषक जीवन साथी सहायता योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, राजस्थान जन आधार कार्ड योजना,मुख्यमंत्री युवा संबल योजना आदि की जानकारी दी विभाग के निम्न कार्मिक उपस्थित रहे संगणक श्री तेजपाल वर्मा, आरवाईएम श्री सत्येंद्र पाल नागर, श्री विष्णु प्रसाद, श्री दीपक मेहर, श्री दुर्गीलाल गुर्जर, श्री दिनेश कुमार वैष्णव, श्री दिनेश कुमार मेहर, श्री प्रकाश चंद माली सहायक कृषि अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार पाटीदार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

Subscribe to my channel