ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana News नगर निगम टीम ने पकडे 56 पशु नंदीशाला भेजे।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा
हिसार, नगर निगम टीम ने मिल गेट एरिया व सेक्टर 1_4 एरिया से पशु पकडे। टीम ने दिनभर मे 56 पशु पकडे। पशु पकडने वाली टीम का बाइक सवारो ने पीछा किया।नंदी पकडने के अभियान मे अभी तक एक हजार से ज्यादा पशु पकडे जा चुके है।नगर निगम टीम इन पशुओ को पकडकर डोभी मे क्षीभीमा शंकर नंदीशाला मे भेज रही है।डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग डाक्टर सुभाष चंद्र जागडा के अनुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर निगम टीम जब नंदी पकड रही थी तो पशु मालिको ने गाडियो का पीछा करना शुरू कर दिया। निगम टीम के साथ पुलिस टीम ने एक बाइक सवार को काबू कर लिया और बाइक जब्त कर ली।टीम ने मौके पर बाइक का 27 हजार रुपए का चालान काट दिया

Subscribe to my channel