ब्रेकिंग न्यूज़

सिजुआ में पारिवारिक समारोह: विधायक शत्रुघ्न महतो ने नौनिहाल को दिया आशीर्वाद

👉विधानसभा सत्र के बाद सिजुआ पहुंचे विधायक, समाजसेवी मोहन लाल नोनिया के घर दिया आशीर्वाद

👉छठियारी कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के बाद विधायक ने परिवार से की मुलाकात

👉बाघमारा विधायक का सिजुआ दौरा, नन्हे आद्वेद कृष्णा को मिला आशीर्वाद

सिजुआ/जोगता:

बाघमारा क्षेत्र के सिजुआ में बुधवार को एक पारिवारिक एवं सामाजिक माहौल के बीच विधायक शत्रुघ्न महतो का आगमन हुआ। उन्होंने समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल नोनिया के आवास पहुंचकर उनके पोते आद्वेद कृष्णा नोनिया को आशीर्वाद दिया।

उल्लेखनीय है कि 14 मार्च 2026 को आयोजित छठियारी कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न महतो विधानसभा सत्र में व्यस्त रहने के कारण शामिल नहीं हो सके थे। कार्यक्रम में अनुपस्थिति के बाद उन्होंने 1 अप्रैल 2026 को समय निकालकर स्वयं सिजुआ स्थित आवास पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और नन्हे बच्चे को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की और नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक के आगमन से परिवार में खुशी का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर समाजसेवी मोहन लाल नोनिया के अलावा सुरेन्द्र नोनिया, नरेंद्र कृष्णा, राजीव कुमार, मुखलाल हरि सहित श्री श्री संतोषी पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक के इस स्नेहपूर्ण कदम की सराहना की और इसे सामाजिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक बताया।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button