उत्कृष्ट विद्यालय पोहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेश उत्सव
पोहरी। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पोहरी विकासखंड के उत्कृष्ट उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद पप्पन तराना खान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं साइकिलें वितरित की गईं। साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्कूल बैग भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को माननीय मुख्यमंत्री के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को आनंदमय बना दिया।
प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों एवं अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री भरत सिंह धाकड़ ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Subscribe to my channel