ब्रेकिंग न्यूज़

गैस सिलेंडर के बाद अब ब्रांडेड ग्रीन डीजल की कीमत महंगा — महंगाई का असर बढ़ा

नई दिल्ली :– देश में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के बाद अब डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेल कंपनियों ने खास तौर पर प्रीमियम डीजल और इंडस्ट्रियल (थोक) डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल—खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण—ईंधन महंगा हो रहा है।

प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए

इंडस्ट्रियल/थोक डीजल में बड़ी बढ़ोतरी

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं

हालांकि, राहत की बात यह है कि सामान्य (रेगुलर) पेट्रोल और डीजल के रेट अभी स्थिर रखे गए हैं, लेकिन तेल कंपनियों पर भारी नुकसान का दबाव है।

🚗 आम जनता पर असर

ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं

खेती, उद्योग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर सीधा असर

आने वाले समय में खुदरा ईंधन कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका

झारखंड रांची में ब्रांडेड ग्रीन डीजल की कीमत ₹1.57 पैसे वृद्धि 1 अप्रैल से की गई है।

पूर्व में 96.56 पैसे प्रति लीटर था जो अब बढ़कर 98 रुपए 13 पैसे प्रति लीटर हो गया

गैस सिलेंडर, एटीएफ (विमान ईंधन) और अब डीजल—तीनों के महंगे होने से महंगाई का असर और तेज हो सकता है। आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों पर सबकी नजर बनी रहेगी।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button