उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर

श्याम भक्ति में सराबोर भरथना, कन्हैया मित्तल के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

श्री खाटू श्याम बाबा का स्वागत किया गया

भरथना, संवाददाता। सोमवार की रात भरथना नगर भक्ति और आस्था के अद्भुत रंग में रंगा नजर आया। ‘‘हारा हूँ बाबा, मुझे तुझ पे भरोसा है’’ जैसे भावपूर्ण भजनों की गूंज ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जवाहर रोड स्थित एसएवी इंटर कॉलेज के सामने भैरोमल सिंधी मिल परिसर में श्री श्याम मित्रमंडल के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय श्री खाटूश्याम संकीर्तन महोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

कन्हैया मित्तल द्वारा गाए हुए भजनों में शमा बांधकर लोगों को मनमोहित किया कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ज्योति प्रज्ज्वलन और बाबा खाटूश्याम के पूजन-अर्चन से हुआ। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रारंभ में स्थानीय कलाकार खुशी शाक्य और अंशु वर्मा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर माहौल को जीवंत बना दिया।
रात्रि करीब 10:30 बजे जैसे ही प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल “जय श्रीश्याम” और “हारे के सहारे” के जयघोष से गूंज उठा। उन्होंने “हारा हूँ बाबा मुझे तुझ पे भरोसा है”, “पकड़ लो हाथ बनवारी”, “तेरे दर पे बाबा चमत्कार हो जाएगा” और “हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और थिरकते रहे।

संकीर्तन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

भीड़ नियंत्रण में पुलिस रही सतर्ककार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंच के पास पहुंचने की होड़ में कुछ युवाओं द्वारा बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए असंतुलित हो गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हालात को नियंत्रित कर लिया।इस दौरान कन्हैया मित्तल ने भी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की और कहा कि उनका सबसे बड़ा सम्मान शांति और व्यवस्था बनाए रखना है। कार्यक्रम में मंच पर अधिक भीड़ के चलते कुछ असुविधा भी हुई, लेकिन आयोजकों और प्रशासन के सहयोग से संकीर्तन रात्रि लगभग 2 बजे शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button