उत्तराखण्डधर्मराज्य

Uttarakhand News यह मंदिर एक पौराणिकमंदिर है जो कि भगवान शिव को समर्पित है

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथरागढ़ उत्तराखंड

यह मंदिर उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित है! बागनाथ मंदिर बागेश्वर जिले का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है, इसी कारण बागेश्वर जिले का नाम इसी मंदिर के नाम पडा है! बागनाथ मंदिर के पास ही सरयूऔरगोमती नदी का संगम होता है। शैल राज हिमालय की गोद में गोमती सरयू नदी के संगम पर स्थित मार्केंडेयऋषि की तपोभूमि के नाम से जाना जाता है।

भगवान शिव के बाघरूप में इस स्थान में निवास करने से इसे “व्याघ्रेश्वर” नाम से जाना गया, जो बाद में बागेश्वर हो गया! बहुत पहले भगवान शिव के व्याघ्रेश्वर रूप का प्रतीक “देवालय” इस जगह पर स्थापित था, जहां बाद में एक भव्य मंदिर बना । जो कि “बागनाथ मंदिर” के नाम से जाना जाता है!

किंवदंती यह है कि भक्तों ने मंदिर में एक शिवलिंग स्थापित करने का फैसला किया लेकिन शिवलिंग स्थापित करने के प्रयास हर बार असफल हो जाते थे क्योंकि कोई भी मंदिर में शिवलिंग स्थापित नहीं कर सकता था लेकिन श्री मनोरथ पांडे जो कि एक स्थानीय पलयान गांव था, जो कि तपस्या किया करते थे और महा शिवरात्रि के दिन तपस्या करने के बाद श्री मनोरथ पांडे द्वारा मूर्ति को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button