Uttar Pradesh News : भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’… 13 साल पुराने दंगों की याद दिलाते होर्डिंग पर पुलिस की कार्रवाई।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। 7 सितंबर 2013 की सांप्रदायिक हिंसा को आज 13 साल पूरे हो गए। इसी बीच मुजफ्फरनगर शहर में लगाए गए होर्डिंग्स ने सियासी और सामाजिक चर्चाओं को हवा दे दी। होर्डिंग्स पर लिखा था— “न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे”। रोडवेज के पास लगे इन होर्डिंग्स की सूचना पुलिस तक पहुंची तो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कचहरी चौकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें उतरवा दिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन होर्डिंग्स को किसने लगवाया और किस उद्देश्य से लगाया गया था। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद होर्डिंग्स हटवा दिए गए हैं और लगाने वालों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

बता दें कि 7 सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ में हुई बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत से लौट रही भीड़ पर कई जगह हमलों के बाद जिले में हिंसा भड़क उठी थी। हालात इतने बिगड़ गए थे कि प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाना पड़ा और सेना को भी बुलाया गया था।
आज 13 साल बाद उन्हीं घटनाओं की याद दिलाते होर्डिंग्स सामने आने के बाद मुजफ्फरनगर में एक बार फिर 2013 की हिंसा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।




Subscribe to my channel