
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – बजरंग सेना समिति द्वारा 3 सितंबर को लाईफ लाईन पब्लिक स्कूल, संत हिरदाराम नगर में कक्षा नर्सरी से आठवी तक के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्री कृष्ण जी के चित्र बनाकर अपना हुनर दिखाया। जिसमें बजरंग सेना समिति द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर प्रशस्त्रि पत्र दिया गया एवं सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर लाईफ लाईन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती किरण वाधवानी एवं गोविंद वाधवानी को तुलसी माता के पौधे भेंट किए गए। जिन बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण जी का आकर्षण चित्र बनाया उनमे मुख्य रुप से कक्षा पहली से प्रियांशी पाल, कक्षा दूसरी से अनुज विश्वकर्मा, कक्षा तीसरी से जीशान, कक्षा चौथी से चिराग, कक्षा पांचवी से जया विश्वकर्मा, कक्षा छठवी से अवनी सेन, कक्षा सातवी से कुलदीप, कक्षा आठवी से अंश राठौर एवं साधना पुरवईया थे।इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, राज कुमार धानुक, वी.के.नाथानी, जगदीश कुमार सांवले, नैना वाधवानी, हिमांशी मैडम, मंजू मैडम आदि शामिल है।




Subscribe to my channel