IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : श्री नवदुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भरथना। श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि.), भरथना के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज स्थित दुर्गांचल गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुए। चुनाव में सोनू मिश्रा (डीलर) को अध्यक्ष, ओमजी पोरवाल को महामंत्री तथा विपिन पोरवाल को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। निर्वाचन के बाद समिति के सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी शारदीय नवरात्रि महोत्सव को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने का संकल्प लिया। बैठक की शुरुआत मां भगवती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान समिति की आगामी गतिविधियों और नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव ‘गुल्लू’, एडवोकेट रामपाल सिंह राठौर, सुभाष श्रीवास्तव, हरिओम दुबे, अनिल श्रीवास्तव, राजीव पोरवाल, राजू चौहान, लोली पोरवाल, नेक्से पोरवाल, प्रताप नारायण मिश्रा, राजू यादव एवं भगवान दास शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button