IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News डबल मर्डर से फैली सनसनी घर में घुसकर पति-पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, देर रात अज्ञात बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम हत्यारे और हत्या का कारण अज्ञात

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश 

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दंपति की हत्या कर सनसनीखेज मामला का प्रकाश में आया है अज्ञात हत्यारों ने देर रात घर में घुसकर पति-पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी घटना की जानकारी रविवार की की दोपहर तब हुई जब परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला जब लोगों ने पता लगाया तो दंपत्ति की घर के अंदर खून से लथपथ लाश पड़ी थी मामला जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के दूरदूरा गांव का है जहां शनिवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दंपत्ति की हत्या कर दी इलाके में हुए डबल मर्डर की सूचना पर रविवार को चितरंगी पुलिस के साथ एसपी व एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया है हालांकि दंपति की हत्या किसने और किस इरादे से की है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है पुलिस के मुताबिक दूर-दूर निवासी रामप्यारे बैगा व उसकी पत्नी फोर्जरीया बैगा शनिवार रात घर में सो रहे थे देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी रविवार की दोपहर तक जब रामप्यारे व पत्नी घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोस के लोग पता लगाने पहुंचे घर में दंपत्ति के खून से लथपथ शव देखकर लोग अवाक रह गए ग्रामीणों ने घटना की सूचना चितरंजी पुलिस को दी रविवार 4:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही एसपी व एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस दो आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी के निर्देश दिए पुलिस के मुताबिक रामप्यारे के तीन बेटे हैं जो घटना के दिन घर पर नहीं थे बड़ा बेटा ससुराल गया था वही दूसरे नंबर का बेटा दिल्ली में है छोटा बेटा बहन के घर गया था घर में दंपत्ति को अकेला पाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है सूचना के मुताबिक पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी कर दी है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button