Madhya Pradesh News जावरा विधानसभा क्षेत्र में 66 करोड रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश
विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 66 करोड रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया गया जिसमें प्रमुख रूप से महू-नीमच रोड से इस्माईलपुरा तक मार्ग, जावरा-कालूखेड़ा-ढोढर मार्ग, ग्राम सेमलखेड़ी से पिंगराला मार्ग, ग्राम कुशलगढ़ से आकतवासा मार्ग, ग्राम सुजापुर से व्हाया भाटखेड़ी-तालिदाना मार्ग, जावरा-कालूखेड़ा मार्ग से पर्यटन स्थल रोग्यादेवी माता मगरा पहुँच मार्ग, ग्राम मन्याखेड़ी से गोंदीधर्मसी मार्ग निर्माण, पर्यटन स्थल सुजापुर पहाड़ी पर बगीचा उन्नयन व सौंदर्यीकरण कार्य, कांकरवा में यात्रियों के लिए शेड निर्माण का भूमिपूजन एव मचून पर पुल का लोकार्पण शामिल है।

इसी तरह जावरा नगर की कालोनियों व विभिन्न क्षेत्रों में स्वीकृत कार्यो का भी शिलान्यास किया गया जिसमे पटेल-1,पटेल-2, हातिम कालोनी पिपलौदा रोड, कृष्णा कालोनी पार्ट ए, ध्यान मंदिर के पीछे कालोनी में सीसी सड़क व नाली निर्माण, काशीराम कालोनी में सीसी सड़क निर्माण के अलावा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत विभिन्न वार्डो में सी सी सड़क व नाली निर्माण, कायाकल्प अभियान के अंतर्गत रतलामी गेट से फिल्टर प्लांट तक सी सी एव रतलामी गेट से पेट्रोल पंप तक आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि उसे जिस जनता ने विश्वास व्यक्त किया है,उसके विकास और कठिनाई के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करे। प्रदेश की सरकार तेजी से विकास कार्यो को प्राथमिकता दे रही है। आमजन के मन मे सरकार के प्रति विश्वास बना हुआ है।
जावरा कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चन्द्रवँशी,नगर पालिका अध्यक्ष अनम यूसुफ कडपा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, राजेश शर्मा, मुकेश बग्गड़, अमित पाठक, राजेन्द्र सिंह, बालाराम पाटीदार, बद्रीलाल शर्मा, मुकेश मोगरा, अनुविभागीय अधिकारी राधा महंत, सीएमओ दुर्गा बामनिया, तहसीलदार संदीप इनवे, सीईओ पिपलौदा पलक अग्रवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा कन्या पूजन किया गया। स्वागत उद्बोधन एसडीएम राधा महंत द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जावरा व पिपलौदा जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित रहे। संचालन पंचायत समन्वयक नागेंद्र दीक्षित ने किया, आभार सीएमओ नगर पालिका दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया।

Subscribe to my channel