जम्मू/कश्मीरराजनीतिराज्य

Jammu & Kashmir News ‘नार्को टेररिज्म केस’ SIA ने कश्मीर में पांच जगहों पर मारे छापे

रिपोर्टर परवेज अहमद बारामूला जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर, राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने एसआईए में दर्ज आतंकवाद से संबंधित एक मामले की जांच के तहत मंगलवार सुबह मध्य, उत्तर और दक्षिण कश्मीर के हिस्सों में कई स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से पांच स्थानों पर छापेमारी की. उन्होंने कहा कि ‘नार्को टेररिज्म’ मामले में बारामूला, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम, सोपोर जिलों में तलाशी ली जा रही है।

जांच एजेंसी अनंतनाग में हरदू अकड़ निवासी गुल मोहम्मद के पुत्र ओवैस गुल के आवास की तलाशी ले रही है. अधिकारी ने कहा कि एसआईए कश्मीर में दर्ज 2022 की प्राथमिकी संख्या 19 में तलाशी की जा रही है, उन्होंने कहा कि छापे का और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button