IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व जल सप्ताह पर जल संरक्षण को लेकर जागरूक हुए विद्यार्थी

विश्व जल सप्ताह पर जल संरक्षण को लेकर जागरूक हुए विद्यार्थ

 

 

मनकापुर, गोण्डा, 27 अगस्त 2026। विश्व जल सप्ताह के अवसर पर पानी संस्थान, मनकापुर के सहयोग से आरटीएस एजुकेशनल एकेडमी, करोहा मान, विकासखंड मनकापुर में जल संरक्षण एवं जल के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वीडियो प्रदर्शन एवं भाषण के माध्यम से जल संरक्षण, भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पानी की बर्बादी रोकने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं समुदाय के लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने पानी की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, अनावश्यक जल खपत रोकने, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा समाज में जल संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा उर्फ लाल साहब, प्रधानाचार्य राहुल मिश्रा, उपप्रधानाचार्य अंजली शुक्ला सहित शिक्षक हरीश नारायण, रमाकांत, संतोष, कोहिनूर, नीलम एवं जयंती गोस्वामी उपस्थित रहे। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

पानी संस्थान की ओर से ज्ञान प्रकाश, आदित्य कुमार, प्रभात मिश्रा एवं अनुविंद सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद कर जल संरक्षण में उनकी भूमिका पर चर्चा की।

कार्यक्रम के समापन पर “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए जल की प्रत्येक बूंद का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की अपील की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button