ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ढाई फीट के यूवक युवती का विवाह पूरे विधि विधान के साथ विवाह सम्पन्न।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश

बालोद। जिले में एक अनोखी शादी चर्चा में है। 2.5 फीट के बौने लड़के और लड़की ने शादी की है। पूरे समाज में इस विवाह को एक आदर्श के रूप में देखा जा रहा है। शादी के लिए रिश्ता नहीं मिल रहा था। ऐसे में दोनों परिवार के लोग राजी हुए इनकी शादी कराई। दरअसल, गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिरसिदा में देवांगन परिवार में रामेश्वरी की शादी मनीष से हुई है। दोनों की उम्र 35 वर्ष है। उनकी ऊंचाई करीब ढाई फीट है। पूरे विधि-विधान मंत्र उच्चारण के साथ दूल्हे-दुल्हन ने सात फेरे लिए।

दुल्हन रामेश्वरी के भाई खिलेंद्र देवांगन ने बताया कि उनके परिवार में दो भाई एक बहन हैं। रामेश्वरी सबसे बड़ी बहन है। वह सिलाई का काम करती है। उनके जीजा भरदा (टटेंगा) निवासी मनीष कुमार एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। बता दें कि अपनी दिव्यांगता को नजरंदाज कर दोनों ने मिलकर नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया। दोनों परिवार के लोग इस दिन का सालों से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि हाइट कम होने की वजह से दोनों की शादी में बाधा आ रही थी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button