Madhya Pradesh News मण्डला, नैनपुर रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न
मोदी सरकार के नेतृत्व में रेलवे ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की
रिपोर्टर प्रहलाद कुमार साहू मंडला मध्य प्रदेश
मण्डलाः- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मण्डला फोर्ट रेलवे स्टेशन एवं नैनपुर रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास कार्यक्रम केंद्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मण्डला फोर्ट रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि मण्डला लोकसभा क्षेत्र के 3 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजनांतर्गत चयन हुआ है जिसका पुर्नविकास एवं सौंदर्यीकरण की आधारशिला आज माननीय प्रधानमंत्री जी के माध्यम से रखी गयी है। इस तरह देश के 554 स्टेशनों का पुर्नविकास एवं शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। श्री कुलस्ते ने कहा कि मण्डला रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यात्री सुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुए डिजाईन तैयार किया गया है। जिसमें स्थानीय संस्कृति व कलाकृतियां का विशेष ध्यान रखा गया है। स्टेशन में 2 लिफ्ट 12 मीटर फुट ब्रिज नवीन शौचालय, पार्किंग सहित अन्य यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजगति के साथ रेल सुविधाओं का विकास हुआ है। भाजपा सरकार के 10 वर्ष में रेल सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास हुआ है उन्होंने मण्डला से नागपुर नई ट्रेन एवं जबलपुर से इंदौर चलने वाली ओव्हरनाईट ट्रेन को मण्डला फोर्ट से कनेक्ट करने की बात कही साथ ही नैनपुर से दिल्ली तक यात्री ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को अमल में लाने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने मण्डला स्टेशन के विकास के प्रति रेलमंत्री का अभार जताते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के पुर्नविकास से मण्डला की संस्कृति और परंपरा का भी विकास होगा एवं नयी यात्री ट्रेन प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त होगा। रेलवे विभाग के द्वारा रेलमंडल के एडीआरएम श्रीकांत चंद्रिकापुरी ने विकास कार्यो के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि 13.55 करोड की लागत से मण्डला फोर्ट रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास किया जा रहा है। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंड विक्रांत सरंगपाणी, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, डीआरयूसीसी सदस्य विवेक अग्निहोत्री, राजेन्द्र पाठक, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, अनुराग चौरसिया, जयदत्त झा, संदीप सिंगोर, सुधीर दुबे सहित पार्षद स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।

अमृत भारत स्टेशन स्कीम से आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास होगा…..संपतिया उइके
नैनपुरः- अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत महत्वपूर्ण स्टेशनों के पुर्नविकास कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया तथा विकास कार्यों की आधारशिला रखी इस अवसर पर नैनपुर रेलवे स्टेशन में रेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत 17.86 करोड की लागत से नैनपुर जंक्शन स्टेशन के पुर्नविकास कार्यों का शिलान्यास
करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में रेल सेवाओं का ऐतिहासिक विकास हुआ है। पिछले 10 वर्षों केंद्र की भाजपा सरकार की इच्छाशक्ति के कारण ना केवल देश में बल्कि मण्डला जैसे पिछड़े क्षेत्रों में रेल सेवा का तेजी के साथ विकास हो रहा है। वर्षों पहले स्थानीय जनता ने रेल के विकास के लिए जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने साकार किया है। अमृत भारत योजना से स्टेशनों के विकास से रोजगार के अवसर सृजन होंगे वहीं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी समय में क्षेत्र को नयी रेल सेवाओं की सौगात प्रदान की जाये ताकि इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव हो सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देव सिंह सैयाम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ओमवती उइके नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel