ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518/24 के पास तस्कर व तस्करी का सामान बरामद, कस्टम को सुपुर्द

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने रविवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518/24 के पास तस्करी का सामान बरामद कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।
इस संबंध में असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने बताया कि डांडा हेड के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे अभी भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518/24 के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे जवानों को देखते ही साइकिल व सामान छोड़कर भागने लगे जवानों ने दौड़ाया तो एक तस्कर पकड़ा गया बरामद सामान व तस्कर को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।

Subscribe to my channel