IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News छात्रा को अगवा करने में सहयोगी युवक को छः माह बाद गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

रिपोर्टर हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर..जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी छात्रा का नौ सितंबर 2022 को आधार कार्ड सही कराने गई किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने सहयोगी आरोपी हैदर पुत्र शमसेर अली निवासी दिहुली को छः माह बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा है।मुख्य आरोपित साकिब अहमद पुत्र अफसर अहमद निवासी थरियांव को पुलिस ने पहले ही जेल भेजा दिया है।पीड़िता की मां माया देवी ने थाने में तीन युवकों पर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।जिसमें एक युवक को मेरठ से किशोरी के साथ गिरफ्तार किया था।बरामद किशोरी ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि तीन युवकों ने अगवा किया था।कई दिनों तक एक युवक ने बंधक बनाकर दुस्कर्म किया था।पुलिस ने सहयोगी युवक हैदर अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।आरोपित हैदर अली के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य मुकदमे थाने में दर्ज हैं।

थारियावं थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बतायाकि सहयोगी आरोपी फरार चल रहा था।मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button