ब्रेकिंग न्यूज़

Assam News बोकाजान महकमा पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का संयुक्त अभियान। नशिले पदार्थ अफीम के साथ दो गिरफ्तार।

 रिपोर्टर मैनुल हुसैन कार्बियांगलोंग असम

बोकाजान: वुधवार, 21 फरवरी;
खटखटी पुलिस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीसवी वाहिनी ने एक अभियान के तहत भारी मात्रा मे नशिले पदार्थ अफीम के साथ दो लोगो को रंगे हाथो गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की पहचान राकेश सिंह उम्र 30 वर्ष तथा सतनाम सिंह उम्र 24 वर्ष के रूप मे हुई। मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सुबह दस बजे के करीब बोकाजान महकमा पुलिस रूस्तम राज ब्रम्ह के नेतृत्व मे खटखटी थाना प्रभारी व उनके दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 39 पर अभियान चलाते हुए डिमापुर से आ रहे सोलह चकिया ट्रक नं CH 01 TB 6791 की तलाशी ली तो ट्रक के केबिन मे ग्यारह तम्बाकू के पैकेटो मे चतुराई से छुपाकर रखे गए नशिले पदार्थ अफीम बरामद किए। पूछताछ से जानकारी मिली कि जब्त अफीम मणिपुर से हरियाणा को ले जाया जा रहा था।जब्त अफीम का कुल वजन 11•45 केजी बताई जाती है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button