ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया।* 

 

 

*पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया।*

आज दिनांक 02.09.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।

 

 

यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में आज दिनांक 02.09.2025 को स्कूल/कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल में चलने वाले बसों का फिटनेस, बीमा, डी एल, CCTV कैमरा इत्यादि को चेक किया गया। स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स को चेक किया गया। वाहन चालकों को स्कूली बसों में CCTV कैमरा लगवाने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया गया तथा फायर गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एडबॉक्स लेकर चलने के लिए निर्देशित किया गया। सभी स्कूली बसों का फिटनेस सही पाया गया तथा अन्य कमियों पर चालान की कार्यवाही की गई।

 

*कुल 6 वाहनों का चालान कर 12000 का जुर्माना किया गया।*

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button