छत्तीसगढ़शिक्षा

Chhattisgarh News शासकीय प्राथमिक शाला खोहिर का स्कूल पर लटका ताला, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़।

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत खोहिर में प्राथमिक शाला खोहिर सोमवार को बंद था। स्कूल में प्रधान पाठक चंद्रभान सिंह धुर्वे और धन सिंह स्वीपर तथा कबूतरिया रसोईया के पद पर पदस्थ हैं। इसके बावजूद सोमवार को स्कूल विराम पढ़ी हुई देखने को मिली। स्कूल में 3 कर्मचारी होने के बाद भी एक भी बच्चा स्कूल में नजर आने की बात तो दूर प्राथमिक शाला पर ताला लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। प्राथमिक शाला कोहिर बच्चों के पढ़ाई करने की बात तो दूर बच्चे स्कूल में नजर नहीं आए। शिक्षक चंद्रभान सिंह ध्रुवे ने स्कूल चलाने के नाम पर शासन के पैसों का दुरुपयोग कर अपने निजी कार्य में बिजी हैं। उन्हें सिर्फ वेतन उठाने से मतलब हैं।

वे अपने कर्तव्य को निभाने में सक्षम नहीं है, संकुल केंद्र भुन्डा संकुल प्रभारी रामशरण प्रजापति एवं संकुल शैक्षणिक समन्वयक दिलीप कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि इस संबंध में मुझे कुछ पता नहीं है और ना ही शिक्षक के द्वारा छुट्टी का कोई अवकाश मेरे पास है। कैसे स्कूल बंद है यह शिक्षक समझे। प्रभारी ने अभी बताया की शिक्षक हाजिरी रजिस्टर का प्रजेंट कॉपी हमारे पास आज का आया हुआ है। स्कूल में शिक्षक नहीं हैं इसकी जानकारी हमें नहीं है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षक चंद्रभान सिंह धुर्वे ने लगभग 12:00 के आसपास स्कूल बंद करके फरार हो गए । और यहां पर न तो रसोईया ना तो स्वीपर और ना ही बच्चे उपस्थित थे। स्कूल मैं सिर्फ ताला लटका हुआ दिखाई पड़ा। जहां पर समयानुसार बच्चों का भविष्य निखारने का काम होना चाहिए वहां पर स्कूल वीरान देखने को मिला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button