IC News and Media House Private Limited


अपराधमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 08वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को बिछिया पुलिस नें किया गिरफ्तार

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश 

08वर्षीय नाबालिग बालिका जो कि रात्रि करीब 08:30 बजे अपनी हम उम्र अन्य लड़कियों के साथ खेल रही थी को पड़ोसी मे रहने वाले 22 वर्षीय युवक द्वारा अपनें घर बुलाकर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया है उक्त नाबालिग बालिका को उसके परिजनों द्वारा घायल अवस्था मे थाना लाया गया था घटना कि सूचना प्राप्त होते हि बिछिया थाना निरीक्षक प्रियंका पाठक द्वारा पीड़ित बालिका को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल बिछिया भेजवाते हुए घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर, के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए तत्काल पुलिस टीम भेजकर आरोपी की धरपकड़ करने संबंधी दिशानिर्देश दिए गए वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन पर थाना प्रभारी बिछिया द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे तत्काल पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए उस वक़्त आरोपी रजनीश उर्फ बड़कउना कोल उम्र 22साल निवासी ग्राम हिरौल थाना बिछिया जिला रीवा को गिरफ्तार कर लिया गया ज़ब की वह बाहर भागने के तैयारी कर रहा था गिरफ्तार शुदा आरोपी से पूंछताछ जारी है गिरफ्तार आरोपी -रजनीश उर्फ बड़कउना कोल उम्र 22साल निवासी हिरौल थाना बिछिया जिला रीवा महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक प्रियंका पाठक थाना प्रभारी बिछिया, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर शर्मा, प्रधान आरक्षक वृजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक महेंद्र पाठक, आर. देवराज सिंह, महिला आरक्षक अम्बिका सिंह की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button