IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News गोंडा इटियाथोक महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने वाले 7 लोगों पर केस दर्ज

रिपोर्टर वीरेंद्र सिंह गोंडा उत्तर प्रदेश

इटियाथोक पुलिस ने रविवार को कस्बा व बाजार निवासिनी महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता नीलम सोनी पत्नी सुरेश सोनी नें दी गई तहरीर में ससुरालीजनों पर आए दिन मारने पीटने व पति की संपत्ति को हड़पने के लिए उन्हें मेरे खिलाफ भड़काने तथा आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर ललिता सोनी पत्नी स्वर्गीय पन्नालाल, सुरेश सोनी, दिनेश सोनी, पप्पू सोनी, नान्हा सोनी पुत्र पन्नालाल, कंचन सोनी पत्नी पप्पू सोनी व सालू पत्नी नान्हा सोनी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button