ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News थाना सटई पुलिस ने 63 लीटर अवैध शराब की जप्त तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध शराब जप्त कर की कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में छतरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, फरार आरोपी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ब्यूरो चीफराजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

इसी क्रम में थाना सटई पुलिस को दिनांक 8 फरवरी 2024 को रोड पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ग्राम सलैया में भुसौर रोड तरफ से मोटरसाइकिल से अवैध शराब विक्रय करने हेतु लेकर जा रहे हैं।
सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरीक्षक परसराम डाबर एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंचे, पुलिस को देख मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, दोनों व्यक्ति के बीच में एक बोरी रखी हुई थी। पीछे बैठा हुआ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को अवैध शराब की बोरी के साथ पकड़ा गया। बोरी खोल कर देखा गया बोरी में गत्ते की 7 पेटियों के अंदर 200 क्वार्टर प्लेन देसी मदिरा, 150 सनी कंपनी कुल 350 अवैध शराब के क्वार्टर थे। आरोपी ने पूछताछ पर उम्र 19 वर्ष निवासी झमटुली थाना बमीठा का रहने वाला बताया एवं शराब रखने व बेचने के संबंध में लाइसेंस मांगा गया जो नहीं होना बताया।
63 लीटर अवैध शराब कीमती 29500 रुपए, प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट ब्लैक कलर की समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय होने से आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। विवेचना कार्यवाही जारी है।
भूमिका
थाना प्रभारी सटई निरीक्षक परसराम डावर, उप निरीक्षक तिलक सिंह, सहायक उप निरीक्षक जीत सिंह, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ल, आरक्षक जितेंद्र साहू आरक्षक पंकज की मुख्य भूमिका रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button