IC News and Media House Private Limited


अपराधमध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पन्ना पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर सत्यव्रत मध्य प्रदेश

आरोपियो के कब्जे से 06 पेटी गोवा कम्पनी की शराब कुल शराब 54 लीटर कीमती 36000/- रूपये एवं एक मोटर सायकिल कीमती करीब 25 हजार कुल मशरूका कीमती करीब 61 हजार रूपये का जप्त

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा अवैध शराब का निर्माण, परिवहन, विक्रय एवं भण्डारण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह एवं जिले के समस्त अनु. अधि. पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानो में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया था । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप दिनांक 17.02.2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में अवैध शराब लिए दौवन टोला तरफ से मुक्तिधाम रोड होते हुए देवेन्द्रनगर तरफ आ रहे है । मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुक्तीधाम के सामने बाहन चेकिग लगाई गई । वाहन चेकिंग में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार मो.सा.क्र. MP19F5343 को रोका गया जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे , मोटरसाइकिल चालक पुलिस टीम द्वारा रोके जाने पर मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिले पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल में सवार दोनो व्यक्तियों से नाम पता पूछकर मोटरसाइकिल के बीच में रखे झाल को खुलवाकर चेक किया तो झाल के अन्दर 6 कागज के कार्टून थे तथा प्रत्येक कार्टूनों के अन्दर अवैध अंग्रेजी गोवा शराब के 50 – 50 क्वार्टर 180 एमएल के शीलबंद भरे पाए गए जिसमें कुल 300 क्वार्टर शीलबंद, कुल मात्रा 54 लीटर गोवा शराब कुल कीमती 36000 रुपये की भरी पाई गई । पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को कब्जे से कुल 300 क्वार्टर शीलबंद, कुल मात्रा 54 लीटर गोवा शराब कुल कीमती 36000 रूपये तथा परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन कीमती करीब 25 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 61000/- रु का जप्त किया जाकर आरोपीगणो के विरूद्ध थाना देवेन्द्रनगर मे आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्र 38/2023 क्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरी शक्ति प्रकाश पाण्डेय, आरक्षक भरत पाण्डेय, संजय सिंह, आदित्य कुशवाहा, रामनिरंजन कुशवाहा, जीतेन्द्र अचाले, मेहरवान सिह, दीपक मिश्रा, रामकरण प्रजापति चालक आरक्षक धर्मेन्द्र द्विवेदी एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना की सराहनीय भूमिका रही ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button